बुधवार, 04 नवंबर 2026 10:00 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 17,380 व्यूज

'Ladaku' बनकर पर्दे पर आग लगाने आ रहे हैं Kartik Aaryan, कबीर खान के साथ बॉक्स ऑफिस पर होगा एक और धमाका

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 06:37 PM IST
'Ladaku' बनकर पर्दे पर आग लगाने आ रहे हैं Kartik Aaryan, कबीर खान के साथ बॉक्स ऑफिस पर होगा एक और धमाका

अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की आगामी फिल्म 'लड़ाकू' (Ladaku) की अनाउंसमेंट हो गई है। फिल्म कब रिलीज होगी? जानिए तारीख।

कार्तिक आर्यन की नई फिल्म की अनाउंसमेंट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम कबीर खान-कार्तिक आर्यन की नई फिल्म की अनाउंसमेंट कार्तिक आर्यन नई फिल्म 'लड़ाकू' में दोहरी भूमिका निभाएंगे एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'चंदू चैम्पियन' के बाद नेशनल अवॉर्ड विनर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कबीर खान (Kabir Khan) एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में जुट चुके हैं।

'चंदू चैम्पियन' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक और कबीर फिर से साथ में एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसका टाइटल 'लड़ाकू' (Ladaku Film) है। फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है और इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'लड़ाकू' (Kartik Aaryan Upcoming Film) की अनाउंसमेंट की है।

इस फिल्म का निर्माण अनन्या बिरला के प्रोडक्शन हाउस बिरला स्टूडियोज के बैनर तले हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक की फिल्म में दोहरी भूमिका होगी। दरअसल, कार्तिक आर्यन न केवल फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं, बल्कि वह अनन्या बिरला और कबीर खान के कबीर खान एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर अपने प्रोडक्शन कंपनी डोपामाइन स्टूडियो के तहत फिल्म का निर्माण भी कर रहे हैं।

वह 'लड़ाकू' फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रहे हैं। बात करें रिलीज डेट की तो कार्तिक आर्यन की 'लड़ाकू' फिल्म (Ladaku Film Release Date) 18 जून 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में कार्तिक मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन बाकी स्टार कास्ट की अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है।

फिल्म का निर्देशन कबीर खान ही करेंगे। आपको बता दें कि 'चंदू चैम्पियन' के लिए कार्तिक को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने ही किया था।

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh) 'लड़ाकू' फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन के पास लाइनअप में दो और फिल्में हैं। एक सुपरनैचुरल थ्रिलर 'नागजिला' है जिसमें पहली बार अभिनेता इच्छाधारी नाग की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास अनुराग बासु की रोमांटिक फिल्म है जिसमें श्रीलीला के साथ नजर आएंगे।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक सीन के चलते Guru Dutt को डिलीट करना पड़ा था गाना, बाद में Dharmendra पर बना वही गीत; 60 सालों से है अमर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Pyre: जीते जी बना ली अपनी 'चिता', दिल चीरती है 'बुजुर्ग कपल' की कहानी; 12 अवॉर्ड जीतकर दुनियाभर में बजाया डंका

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'स्त्री 2' की सफलता के बाद Shraddha Kapoor ने इस वजह से ठुकराईं फिल्में, कहा- बहुत पैसे भी ऑफर हुए लेकिन।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana देखकर रो पड़े बादशाह, फिल्म के इस सीन ने खड़े कर दिए रोंगटे; बोले- उस पल का इंतजार करें जब।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Vishal Mishra की आवाज में छा गया 'सीता मइया चलली छठ करे' गाना, Chhath Puja से पहले YouTube पर भक्ति गीत की धूम

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तेलंगाना में ससुराल वालों ने काट दिया बहू का सिर, 1.5 एकड़ जमीन के लिए खौफनाक हत्या

मनोरंजन • Udaipur

राजस्थान: उदयपुर में NH-48 पर हादसा, फायर ब्रिगेड-ट्रेलर की टक्कर में 4 लोगों की मौत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल