बुधवार, 04 नवंबर 2026 10:04 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन Udaipur 15,435 व्यूज

राजस्थान: उदयपुर में NH-48 पर हादसा, फायर ब्रिगेड-ट्रेलर की टक्कर में 4 लोगों की मौत

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 03:29 PM IST
राजस्थान: उदयपुर में NH-48 पर हादसा, फायर ब्रिगेड-ट्रेलर की टक्कर में 4 लोगों की मौत

उदयपुर में NH-48 पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो और घायलों की मौत के बाद मृतकों की संख्या चार हो गई है। फायर ब्रिगेड-ट्रेलर की टक्कर में 4 लोगों की मौत। दो घायलों की मौत, मृतकों की संख्या चार हुई।

फायर ब्रिगेड-ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर। उदयपुर जिले में नेशनल हाईवे-48 पर माकड़जपा गांव के पास सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे दो घायलों ने भी सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। मृतकों में फायर ब्रिगेड कर्मचारी बुद्धप्रकाश और ट्रेलर चालक संजीत अली शामिल हैं।

इससे पहले हादसे में दो फायरकर्मियों की मौके पर ही जलने से मौत हो गई थी। इस तरह दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या चार हो गई है। थानाधिकारी हेमंत अहारी , संजीत अली हरियाणा के कुरुक्षेत्र और बुद्धप्रकाश ब्यावर के निवासी थे।

दोनों का एमबी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ था। अग्निरक्षक नामक निजी कंपनी की पश्चिम बंगाल नंबर की फायर ब्रिगेड गुजरात से उदयपुर आ रही थी।

इसी दौरान उदयपुर से अहमदाबाद जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर हाईवे की दूसरी लेन में पहुंच गया और फायर ब्रिगेड से टकरा गया। टक्कर से फायर ब्रिगेड का केबिन बुरी तरह पिचक गया और उसमें आग लग गई। ड्राइवर सहित तीन कर्मचारी अंदर फंस गए।

स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को आग के बीच से बाहर निकाल लिया, लेकिन दो फायरकर्मी जिंदा जल गए। ट्रेलर चालक भी गंभीर घायल हुआ था। उसे और घायल फायरमैन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक सीन के चलते Guru Dutt को डिलीट करना पड़ा था गाना, बाद में Dharmendra पर बना वही गीत; 60 सालों से है अमर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Pyre: जीते जी बना ली अपनी 'चिता', दिल चीरती है 'बुजुर्ग कपल' की कहानी; 12 अवॉर्ड जीतकर दुनियाभर में बजाया डंका

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'स्त्री 2' की सफलता के बाद Shraddha Kapoor ने इस वजह से ठुकराईं फिल्में, कहा- बहुत पैसे भी ऑफर हुए लेकिन।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana देखकर रो पड़े बादशाह, फिल्म के इस सीन ने खड़े कर दिए रोंगटे; बोले- उस पल का इंतजार करें जब।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Vishal Mishra की आवाज में छा गया 'सीता मइया चलली छठ करे' गाना, Chhath Puja से पहले YouTube पर भक्ति गीत की धूम

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'Ladaku' बनकर पर्दे पर आग लगाने आ रहे हैं Kartik Aaryan, कबीर खान के साथ बॉक्स ऑफिस पर होगा एक और धमाका

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तेलंगाना में ससुराल वालों ने काट दिया बहू का सिर, 1.5 एकड़ जमीन के लिए खौफनाक हत्या

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल